BIG NEWS : चोरी के प्रकरणों में दलौदा पुलिस का बड़ा खुलासा, वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन बाइक जप्त, वारदात को ऐसे किया ट्रेस, पढ़े खबर

चोरी के प्रकरणों में दलौदा पुलिस का बड़ा खुलासा

BIG NEWS : चोरी के प्रकरणों में दलौदा पुलिस का बड़ा खुलासा, वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन बाइक जप्त, वारदात को ऐसे किया ट्रेस, पढ़े खबर

मंदसौर। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी संपत्ति संबंधी अपराधियों के गिरफ्तारी के संबंध में मध्यप्रदेश के सभी जिलों में अभियान संचालित किया जा रहा है. उक्त तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के द्वारा अभियान के तहत निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारीयों को दिये गये जिसके पालन में कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिहं बघेल एवं SDOP मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम द्वारा दलोदा थाना क्षेत्र से चोरी हुई 03 मोटर साइकल सहित आरोपी पप्पु पिता मोहनलाल भील मंदसौर जिला मंदसौर से जप्त करने में सफलता प्राप्त की।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, दिनांक 28.01.2026 को फरियादी पुरुषोत्तम पिता जगदीश कुमावत निवासी सरसौद द्वारा अपना दोपहिया वाहन चोरी हो जाने के संबंध में थाना दलौदा पर रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। बाद थाना प्रभारी दलोदा द्वारा गठित टीम को रवाना कर घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों को एकत्र कर तथा आरोपी की संभावित स्थानो पर तलाश करते विश्वश्नीय मुखबीरो से सुचना संकलन कर अपने व्यवसायिक कौशल का उपयोग कर आरोपी पप्पु पिता मोहनलाल भील मंदसौर जिला मंदसौर को गिरफ्तार कर चोरी गई 03 मोटर साइकिल को जप्त करने में सफलता प्राप्त की।

सराहनीय कार्य-

उनि. शुभम व्यास थाना प्रभारी दलौदा तथा पुलिस बल थाना दलौदा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।