BIG BREAKING : रामपुरा में मौजूद खिमला प्लांट में फिर बड़ा हादसा, 100 फीट ऊपर से गिरी लिफ्ट, कई मजदूरों के घायल होने की सूचना, अधिकारियों में मचा हड़कंप, नीमच से तीन एम्बुलेंस रवाना, पढ़े खबर

खिमला प्लांट में फिर बड़ा हादसा

BIG BREAKING : रामपुरा में मौजूद खिमला प्लांट में फिर बड़ा हादसा, 100 फीट ऊपर से गिरी लिफ्ट, कई मजदूरों के घायल होने की सूचना, अधिकारियों में मचा हड़कंप, नीमच से तीन एम्बुलेंस रवाना, पढ़े खबर

रिपोर्ट- रुपेश सारू 

नीमच। जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र में मौजूद और आएं दिन सुर्खियों में रहने वाले खिमला प्रोजेक्ट ग्रिंनकों प्लांट में आज फिर एक बड़ा हादसा होने की जानकारी सामने आ रही है। प्लांट में मौजूद लिफ्ट करीब सौ फिट उपर से नीचे गिर गई और इसी घटना में 9 मजदूरों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है। 

बताया जा रहा है कि, इन्हीं घायल मजदूरों में से एक की हालत गंभीर है, और प्लांट में मौजूद निजी डाॅक्टरों द्वारा मजदूरों का उपचार शुरू कर दिया गया है। फिल्हाल किसी भी मजदूर को रामपुरा के शासकीय अस्पताल में नहीं लाया गया है। रिपोर्टर रूपेश सारू द्वारा कुछ ही देर में हादसे से जुड़ी पूरी अपडेट हिन्दी खबरवाला तक पहुंचाई जाएगी। 

जानकारी यह भी सामने आई है कि, हादसे के बाद कंपनी में मौजूद पूरा कार्य क्षेत्र बंद करवा दिया गया है और यहां मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों के मोबाइल भी बंद है, ना ही उनसे कोई संपर्क हो पा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही नीमच से तीन एंबुलेंस भी मौके के लिए रवाना की गई है।