NEWS: महामाया दुधाखेड़ी माता मंदिर में देर रात तक गूंजते रहे गरबा-डांडिया के स्वर, भक्ति गीतों पर झूम उठा रामपुरा, दूसरे वर्ष भी उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का सैलाब, पढ़े खबर
रामपुरा। नगर की प्राचीन आराध्य शक्तिपीठ महामाया दुधाखेड़ी माता मंदिर परिसर में 22 अक्टूबर की शाम भक्ति, संगीत और संस्कृति के रंगों से सराबोर नजर आई। माता की आरती के बाद शुरू हुए सार्वजनिक गरबा-डांडिया रास महोत्सव में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्ति गीतों की मधुर धुनों और माता के जयकारों के बीच देर रात तक गरबा-डांडिया की गूंज सुनाई देती रही।

आरती के बाद शुरू हुआ गरबा-डांडिया रास
महामाया दुधाखेड़ी माता की आरती के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का शुभारंभ हुआ। इसके बाद मंदिर परिसर में गरबा-डांडिया रास का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में गरबा प्रेमियों और नगरवासियों ने सहभागिता की। भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु गरबा करते नजर आए। पूरे परिसर में धार्मिक आस्था और उत्सव का माहौल बना रहा।

लगातार दूसरे वर्ष हुआ आयोजन
महामाया दुधाखेड़ी मंदिर समिति की पहल पर लगातार दूसरे वर्ष सामूहिक गरबा-डांडिया रास महोत्सव आयोजित किया गया। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था को प्रोत्साहित करने के साथ नगरवासियों को एक साथ जोड़ना तथा सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। माता के जयकारों और भक्ति संगीत के बीच श्रद्धालु देर रात तक उत्सव में शामिल रहे।

पुलिस प्रशासन भी रहा मुस्तैद
धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। नगर में आयोजित इस महोत्सव ने भक्ति और संस्कृति के संगम को जीवंत कर दिया। महामाया दुधाखेड़ी माता मंदिर परिसर में देर रात तक चले गरबा-डांडिया रास ने नगरवासियों को सामूहिक उल्लास और धार्मिक आस्था से जुड़ने का अवसर दिया।