BIG BREAKING: नीमच में जैन भवन के सामने बिजली की डीपी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी… मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू , पढ़े पवन राव शिंदे की ये खबर
नीमच। शहर के जैन भवन के सामने स्थित बिजली की डीपी (ट्रांसफार्मर) में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीपी से अचानक चिंगारियां निकलने लगीं और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना के चलते आसपास के क्षेत्र की बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए बाधित रही। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या ओवरलोड माना जा रहा है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली।