BIG NEWS : खेत पर खरबूजा खाने गया बालक, अचानक करंट की चपेट में आया, तो हो गई दर्दनाक मौत, तेजपाल के चले जाने से परिवार में पसरा मातम, ये घटना पिपलियामंडी थाना क्षेत्र की, पढ़े खबर
खेत पर खरबूजा खाने गया बालक
रिपोर्ट- नरेंद्र राठौर
पिपलियामंडी। थाना क्षेत्र के ग्राम नालीखेड़ा में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बालक की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तेजपाल पिता जीवन सिंह राजपूत उम्र करीब 12-13 वर्ष सोमवार सुबह करीब 10 बजे गांव के समीप स्थित खेत पर खरबूजा खाने के लिए गया था। इसी दौरान खेत में लगे बिजली तारों की चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि बालक गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि तेजपाल कक्षा 7वीं का छात्र था तथा तीन बहनों में इकलौता भाई था। उसकी असमय मौत से गांव में मातम का माहौल है। सूचना मिलने पर पिपलियामंडी थाने पर पदस्थ Si मूलचंद धाकड़, हेडकांस्टेबल नरेन्द्र सिंह, टीम के साथ पहुँचे और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मल्हारगढ़ भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।