NEWS: नीमच में पॉलिथीन पर बड़ा प्रहार, 14 दुकानों पर नपा का एक्शन, 40 किलो पॉलिथीन जब्त, 14,500 का वसुला जुर्माना, पढ़े खबर

NEWS: नीमच में पॉलिथीन पर बड़ा प्रहार, 14 दुकानों पर नपा का एक्शन, 40 किलो पॉलिथीन जब्त, 14,500 का वसुला जुर्माना, पढ़े खबर

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच ने अमानक पॉलिथीन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन और मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में छापामार कार्रवाई की।

स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक के नेतृत्व में स्वच्छता निरीक्षकों की टीम ने लायंस चौराहा से भारत माता चौराहा तक अभियान चलाया। इस दौरान मिठाई, आइसक्रीम, किराना और अन्य खाद्य दुकानों को निशाना बनाते हुए कुल 14 दुकानों पर कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान:

करीब 40 किलो अमानक पॉलिथीन जब्त,14 दुकानों के चालान,कुल ₹14,500 का जुर्माना वसूला, टीम में स्वच्छता निरीक्षक श्री भेरूलाल अहीर, श्री भारत सिंह भारद्वाज, श्री गोपाल नरवाले, श्री अविनाश घेँघट और ऋषि कलोसिया शामिल रहे।

सख्त चेतावनी भी दी गई

नगर पालिका की टीम ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे पॉलिथीन का उपयोग बंद करें और ग्राहकों को कागज या कपड़े के थैले में ही सामान दें।