BIG NEWS: विधायक नहीं… बने गरीब बेटी के पिता!”,“राजनीति से ऊपर उठी इंसानियत!”, कन्यादान कर भावुक हुए MLA दिलीप सिंह परिहार,पूरी शादी की जिम्मेदारी उठाकर पेश की मिसाल,पढ़े खबर

BIG NEWS: विधायक नहीं… बने गरीब बेटी के पिता!”,“राजनीति से ऊपर उठी इंसानियत!”, कन्यादान कर भावुक हुए MLA दिलीप सिंह परिहार,पूरी शादी की जिम्मेदारी उठाकर पेश की मिसाल,पढ़े खबर

रिपोर्ट:- पवन राव शिंदे 

नीमच। राजनीति के व्यस्त दौर में जब कोई जनप्रतिनिधि औपचारिकता से आगे बढ़कर मानवीय संवेदना का उदाहरण पेश करता है, तो वह समाज के लिए प्रेरणा बन जाता है। ऐसा ही एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य उस समय देखने को मिला जब नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने गांव की गरीब बेटी का कन्यादान कर अभिभावक का धर्म निभाया।

जानकारी के अनुसार ग्राम जमुनिया खुर्द निवासी भंवरलाल खारोल की पोती ज्योति खारोल का विवाह तय हो गया था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार को शादी की तैयारियों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में भंवरलाल खारोल ने विधायक दिलीप सिंह परिहार से संपर्क कर अपनी पीड़ा बताई। परिस्थिति जानकर विधायक परिहार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बेटी की शादी की पूरी जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया।

गुरुवार को जब विधायक परिहार विवाह समारोह में जमुनिया खुर्द पहुंचे तो भावुक माहौल बन गया। पोती की शादी में सहयोग के लिए दादा भंवरलाल खारोल की आंखें नम हो गईं और उन्होंने विधायक को गले लगा लिया। इस दौरान विधायक भी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने भी जीवन में आर्थिक तंगी का समय देखा है और ईश्वर का आभार है कि उन्हें गरीब बेटी का कन्यादान करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि उन्हें मानसिक संतोष है कि वे क्षेत्र की जनता की सेवा कर पा रहे हैं।

विधायक परिहार ने विवाह समारोह में न केवल सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कराईं, बल्कि स्वयं उपस्थित रहकर विवाह की सभी रस्में पूरी कराईं। उन्होंने अभिभावक की भूमिका निभाते हुए दूल्हे के पैर पूजे और नवदंपत्ति को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए जरूरी गृहस्थी का सामान भी भेंट किया। समारोह में बारातियों के लिए भोजन और अन्य व्यवस्थाएं भी सम्मानपूर्वक कराई गईं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष किशोर दास बैरागी, महामंत्री वीरेंद्र सिंह राठौर, नवीन खारोल, शालिग्राम खारोल, ओमसिंह हाड़ा, शुभम शर्मा, हितेश नामदेव और लोकेश चांगल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

गांव की गरीब बेटी के विवाह में विधायक द्वारा निभाई गई इस संवेदनशील भूमिका की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने केवल जनप्रतिनिधि ही नहीं बल्कि एक अभिभावक की जिम्मेदारी निभाकर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।