BIG NEWS : अवैध नशे के खिलाफ गरोठ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 60 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब जप्त, मंदसौर जिले का एक आरोपी भी गिरफ्तार, सूचना के बाद खाकी को ऐसे मिली सफलता, पढ़े खबर

अवैध नशे के खिलाफ गरोठ पुलिस की बड़ी कार्यवाही

BIG NEWS : अवैध नशे के खिलाफ गरोठ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 60 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब जप्त, मंदसौर जिले का एक आरोपी भी गिरफ्तार, सूचना के बाद खाकी को ऐसे मिली सफलता, पढ़े खबर

मंदसौर। एसपी विनोद कुमार मीणा ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया। जिसके पालन मे गरोठ एएसपी हेमलता कुरील, गरोठ SDOP विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं गरोठ थाना प्रभारी उनि बलवीरसिंह यादव के कुशल नेतृत्व में सउनि धन्नालाल योगी व उनकी टीम द्वारा 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब किमती 6000 रूपये सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 

दिनांक 24.05.2026 को सउनि धन्नालाल योगी को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति उनारा का मार में अपने खेत कुंए पर बनी परछान में प्लास्टिक की केनो में अवैध कच्ची हाथ भट्टी शराब लेकर बैठा है। सूचना विश्वसनीय होने से तुरन्त कार्यवाही करते हुए रूपरा फंटा भानपुरा रोड गरोठ पर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचा। जहां पर एक व्यक्ति अपने कुंए पर बनी परछान में प्लास्टिक की 15-15 लीटर की छः केन एवं 40-40 लीटर की दो केन लिये हुए बैठा है। जिसको हमराही फोर्स की मदद से पकड़ा तथा नाम पता पुछते उसने अपना नाम अर्जुनसिंह पिता करणसिंह जाति-सौंधिया राजपुत (45) निवासी चिकनिया  थाना गरोठ का होना बताया। 

जिसके कब्जे वाली दो सफेद रंग की प्लास्टिक की केन एवं दो पीले रंग की प्लास्टिक की केनो के ढक्कन खोल कर देखा तो उसमे से हाथ भट्टी की कच्ची शराब की तेज गंध आ रही थी सुगंते चखते सभी के व्दारा हाथ भट्टी की कच्ची शराब होना बताई गई जो प्रत्येक केन 15-15 लीटर को होकर कुल 60 लीटर हाथ भट्टी महुंए की कच्ची शराब किमती 6000 रूपये होना पाई गई। एवं एक सफेद रंग एवं एक पिले रंग की केन एवं दो नीले रंग की केनो के ढक्कन खोलकर देखते कच्ची हाथ भट्टी शराब बनाने का महुंए का लहान होना पाई गई, जिस पर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) म.प्र.आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय होने उक्त हाथ भट्टी की कच्ची शराब को जप्त कर वापसी पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी- 

अर्जुनसिंह पिता करणसिंह जाति-सौंधिया राजपुत उम्र-45 साल निवासी चिकनिया थाना गरोठ, जिला मन्दसौर

जप्त मश्रुका- 60 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब किमती 6000 रूपये। 

सराहनीय कार्य- उनि बलवीरसिंह यादव थाना प्रभारी गरोठ  एवं टीम का सराहनीय योगदान रहा।