NEWS: जीरन में मेगा नेत्र शिविर: उमड़ी मरीजों की भीड़,151 की हुई जांच,32 मोतियाबिंद चिन्हित, पढ़े खबर

जीरन। राष्ट्रीय दृष्टिबाधिता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मोतियाबिंद बैकलॉग समाप्त करने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जीरन में 16 फरवरी 2026 को मेगा नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे, जहां कुल 151 लोगों की नेत्र जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।

शिविर में मेडिकल कॉलेज नीमच की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराधा द्विवेदी ने सेवाएं दीं। संस्था प्रभारी डॉ. कमलेश माली तथा नेत्र सहायक गौरीशंकर राजावत ने भी सक्रिय सहयोग किया।

जांच के दौरान 32 मोतियाबिंद मरीज चिन्हित किए गए, जिन्हें आगे ऑपरेशन हेतु पंजीबद्ध किया गया। इसके अतिरिक्त 12 नखूना (पलक संबंधी) केस पाए गए। दूर की नजर संबंधी समस्या से ग्रसित 44 मरीजों को चश्मे के लिए परामर्श दिया गया, जबकि 26 मरीजों की पास की नजर की जांच की गई। 24 मरीज एलर्जिक इंफेक्शन से पीड़ित पाए गए तथा 13 मरीजों की रेटिना जांच की गई।

स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ सेवाएं मिलने से ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को काफी राहत मिली। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से नेत्र संबंधी समस्या होने पर नियमित जांच कराने और समय पर उपचार लेने की अपील की है।