BIG NEWS : SP मंदसौर बने आमजनो की पहली पसंद,जो कोई आया इनके पास,तो नहीं लोटा वो निराश,एक के बाद एक शिकायते,और फिर उनका ऐसे तत्काल निराकरण,पढ़े ये खबर
SP मंदसौर बने आमजनो की पहली पसंद,जो कोई आया इनके पास,तो नहीं लोटा वो निराश,एक के बाद एक शिकायते,और फिर उनका ऐसे तत्काल निराकरण,पढ़े ये खबर
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा द्वारा आमजन की शिकायतों की त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करने के उद्देश्य से जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर पर जनसुनवाई का आयोजन कर कुल 45 आवेदकों की शिकायतों को समक्ष में सुनकर किया गया त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण तथा संबंधित थाना/चौकी प्रभारी को भी किया तत्काल विधिसंगत कार्यवाही हेतु निर्देशित।

आज दिनांक 23.12.25 को जिला पुलिस कंट्रोल मंदसौर में प्रति मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करने के उद्देश्य से जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के साथ साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर टी एस बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमती हेमलता कुरील तथा नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र भास्कर, एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण श्रीमती कीर्ति बघेल, एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति, एसडीओपी गरोठ विजय यादव भी उपस्थित रहे।

जिनके द्वारा संबंधित अनुभागों के आवेदकों के आवेदन पर तत्काल एवं विधिसंगत कार्यवाही करने हेतु संबंधित थाना/चौकी प्रभारी को निर्देशित किया। आज की जनसुनवाई में कुल 45 आवेदकों की शिकायतों का पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आवेदक को समक्ष में सुना जाकर संबंधित थाना/चौकी प्रभारी को त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करने हेतु तत्काल निर्देशित भी किया गया।
