NEWS: नीमच में ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के तहत निःशुल्क नेत्र एवं मोतियाबिंद जांच शिविर शुरू, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने किया निरीक्षण,पढ़े खबर

NEWS: नीमच में ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के तहत निःशुल्क नेत्र एवं मोतियाबिंद जांच शिविर शुरू, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने किया निरीक्षण,पढ़े खबर

नीमच। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेशभर में चल रहे ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के अंतर्गत नीमच जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक अहम पहल की गई है। इसी कड़ी में आज रेडक्रॉस भवन, नीमच में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का शुभारंभ किया गया।

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शिविर स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंजीयन, जांच, दवा वितरण एवं रेफरल व्यवस्था की जानकारी ली।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित सहायकों की ड्यूटी लगाई गई है। मरीजों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया जा रहा है, साथ ही मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों के लिए ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के मरीज पहुंचकर आंखों की जांच करा रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि आमजन को उनके घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।