NEWS : सीएमओ बामनिया ने सफाई व्यवस्था का कीया निरीक्षण, पानी की शुद्धता भी जांची कीटनाशक छिड़काव करने व अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने के दिए निर्देश, पढ़े खबर
NEWS : सीएमओ बामनिया ने सफाई व्यवस्था का कीया निरीक्षण,
नीमच! नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया नेनगर भ्रमण के दौरान शुक्रवार 30 जनवरी को टैगोर मार्ग के साथ ही वार्ड क्रमांक 14 के अंतर्गत आने वाले प्राइवेट बस स्टैंड, उदय विहार,प्रगति नगर, महू -नीमच रोड सहित शहर के अनेक क्षेत्रों में जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा जल मंदिरों पर लगी पानी की कैंपर के जल का सैंपल लेकर शुद्धता की जांच भी कार्रवाई! बामनिया ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारीयों का वेतन काटने के निर्देश देने के साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी व स्वच्छता निरीक्षकों को शहर में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने के भी निर्देश दिए,

बामनिया ने प्राइवेट बस स्टैंड के समीप मुख्य मार्ग पर बनी दरगाह के आगे सड़क तक अतिक्रमण देख अधिकारियों को दरगाह के आगे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए! श्रीमती बामनिया ने निरीक्षण के दौरान सफाई जनसेवकों को कार्य के दौरान ड्रेस कोड में रहने की भी हिदायत दी!निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक, स्वच्छता निरीक्षक श्री अविनाश घेघट भी सीएमओ के साथ थे,बामनिया ने कहा कि शहर में स्वच्छता के साथ-साथ शहर के नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना भी हमारी प्राथमिकता है,

और इसके लिए पेयजल टंकियां की सफाई के साथ ही अब शहर के विभिन्न क्षेत्रों मैं कर्मचारियों को भेज कर घरों से पानी के सैंपल लेकर उनकी जांच भी कराई जा रही है! साथ ही केम्परों में वितरण होने वाले पानी की जांच तथा नाली और नालों में होकर जाने वाले अवैध नल संयोजनो को काटने की कार्रवाई भी निरंतर जारी है! श्रीमती बामनिया ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वह नगर पालिका की कार्रवाई में सहयोग करें तथा अवैध नल संयोजनों को वैध करवाकर नल संयोजन विच्छेद जैसी कार्रवाई से बचे!
