NEWS : राज्य शिक्षा केन्द्र ने घोषित किए जिला स्तरीय शैक्षिक ओलम्पियाड के परिणाम,1 से 20 फरवरी के बीच विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शी शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित, पढ़े खबर

राज्य शिक्षा केन्द्र ने घोषित किए जिला स्तरीय शैक्षिक ओलम्पियाड के परिणाम,

NEWS : राज्य शिक्षा केन्द्र ने घोषित किए जिला स्तरीय शैक्षिक ओलम्पियाड के परिणाम,1 से 20 फरवरी के बीच विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शी शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित, पढ़े खबर

भोपाल : प्रदेश के समस्त शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, बौद्धिक विकास एवं शैक्षिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित शैक्षिक ओलम्पियाड के जिला स्तरीय परिणाम राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा घोषित कर दिए गए हैं। घोषित परिणामों के अनुसार प्रत्येक जिले से प्रत्येक विषय एवं प्रत्येक कक्षा से एक प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी को जिला विजेता के रूप में चयनित किया गया है। जिला स्तर पर 1 से 20 फरवरी 2026 के बीच सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। विजेता विद्यार्थियों के साथ उनके मार्गदर्शी शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक जिले में कुल 32 विद्यार्थियों को जिला स्तरीय शैक्षिक ओलम्पियाड विजेता के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि शैक्षिक ओलम्पियाड के अंतर्गत जिला स्तर की परीक्षाएं दिनांक 16 एवं 17 जनवरी 2026 को प्रदेश के समस्त विकासखंडों पर आयोजित की गई थीं, जिनमें लगभग 2 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।  नीमच जिले में 16 जनवरी को 1050 विद्यार्थियों के लक्ष्य के समक्ष 1026 विद्यार्थी एवं 17 जनवरी को 1094 विद्यार्थियों के समक्ष 1086 विद्यार्थी इस प्रकार कुल 2244 अपेक्षित विद्यार्थियों में से 2212 विद्यार्थी दोनों दिवस  में जिला स्तरीय ओलंपियाड जो कि तीनों विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित किया गया था में सम्मिलित हुए। इस प्रकार प्राथमिक वर्ग से कुल 963 वहीं माध्यमिक वर्ग से 1249 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे, और राज्य में  उत्कृष्ट उपस्थिति के साथ में अपना स्थान बनाया था।

उल्लेखनीय है कि जन शिक्षा केंद्र स्तरीय ओलंपियाड जो कि 18 नवंबर को आयोजित किया गया था में भी जिले ने राज्य में सर्वश्रेष्ठ स्थान बनाया था।यह सभी लक्ष्य जिला कलेक्टर सर के निर्देशन मुख्य कार्यपालिका अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन एवं जिला परियोजना समन्वयक के सघन निरीक्षण से संभव हो पाया है साथ में हमारे प्रत्येक पंजीकृत विद्यार्थी को तैयारी के साथ में उसके परीक्षा केंद्र तक उपस्थित करवाने हेतु तीनों जनपद शिक्षा केदो प्रत्येक जन शिक्षक एवं शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण रही है यह सभी कार्य जिले को अकादमिक श्रेष्ठता की ओर ले जाने में सक्षम बनाते हैंपंडित अंबिका प्रसाद जोशी जिला अकादमिक समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र नीमच,