BIG NEWS: नगर परिषद की लापरवाही से सड़क पर घंटों खड़ी रही मृत पशु वाहन ट्रॉली, यातायात हुआ ठप,तो पूर्व मंडल अध्यक्ष ने दिखाई तत्तपरता,निजी प्रयास से खुलवाया रास्ता,पढ़े खबर

BIG NEWS: नगर परिषद की लापरवाही से सड़क पर घंटों खड़ी रही मृत पशु वाहन ट्रॉली, यातायात हुआ ठप,तो पूर्व मंडल अध्यक्ष ने दिखाई तत्तपरता,निजी प्रयास से खुलवाया रास्ता,पढ़े खबर

जीरन। चिताखेड़ा मंडी रोड पर शनिवार शाम नगर परिषद जीरन की घोर लापरवाही सामने आई, जब मृत पशु वाहन की एक ट्रॉली शाम करीब 4 बजे से घंटों तक सड़क के बीचों-बीच खड़ी रही। इस कारण यातायात पूरी तरह बाधित रहा और हर पल बड़े हादसे की आशंका बनी रही, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी मौके से नदारद नजर आए।

स्थानीय नागरिकों एवं गोरक्षकों ने बताया कि नगर परिषद जीरन के सीएमओ सहित संबंधित कर्मचारियों को कई बार फोन किया गया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव करना तक जरूरी नहीं समझा। सड़क के बीच खड़ी ट्रॉली के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच किसी भी समय जानलेवा हादसा हो सकता था।

नगर परिषद की इस घोर उदासीनता को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। नागरिकों ने कहा कि यदि समय रहते ट्रॉली नहीं हटाई जाती तो जनहानि से इंकार नहीं किया जा सकता था। लोगों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भाजपा के पूर्व दक्षिण मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजौरा ने जिम्मेदारी का परिचय देते हुए अपने निजी ट्रैक्टर की सहायता से सड़क के बीच खड़ी ट्रॉली को हटवाया। उनके इस प्रयास से यातायात पुनः सुचारू हो सका और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

अब बड़ा सवाल यह है कि नगर परिषद जीरन आम जनता की सुरक्षा को लेकर कब जागेगी? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे के बाद ही हरकत में आएगा, या फिर समय रहते जिम्मेदारी तय कर ठोस कदम उठाए जाएंगे?