NEWS: मनासा में गरबा आयोजनों पर रोक की मांग, सर्व हिंदू समाज ने थाने में सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर

NEWS: मनासा में गरबा आयोजनों पर रोक की मांग, सर्व हिंदू समाज ने थाने में सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर

मनासा। नवरात्रि के पावन पर्व पर होने वाले व्यावसायिक गरबा आयोजनों की अनुमति पूर्णतः प्रतिबंधित एवं निरस्त किए जाने की मांग को लेकर सर्व हिंदू समाज, जिला नीमच एवं नगर मनासा की ओर से पुलिस थाना मनासा में ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि नवरात्रि केवल उत्सव नहीं, बल्कि मां शक्ति की आराधना, आस्था, संस्कार एवं सनातन संस्कृति की पहचान है। बड़े व्यावसायिक आयोजनों में धार्मिक स्वरूप के स्थान पर दिखावा, व्यवसाय और मनोरंजन को प्राथमिकता दिए जाने पर चिंता व्यक्त की गई।

ज्ञापन के माध्यम से गरबा आयोजनों में पहचान छिपाकर प्रवेश, नशाखोरी, अश्लीलता, अनैतिक आचरण एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की गई। साथ ही गरबा पंडालों के आसपास नवरात्रि के 9 दिनों तक अंडे एवं मांस की दुकानें बंद रखने तथा गरबा आयोजनों को व्यावसायिक रूप से अनुमति नहीं देने की मांग भी रखी गई।

ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि यह अभियान किसी व्यक्ति या समुदाय के विरुद्ध नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति एवं धार्मिक मर्यादा की रक्षा के लिए उठाई गई आवाज है।

ये रहे उपस्थित

ज्ञापन सौंपने के दौरान हिंदू जागरण मंच के जिला सह संयोजक शशिकांत शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रहलाद शर्मा, ज्ञानेश पाटीदार तथा खंड एवं नगर कार्यकारिणी सदस्य विशाल सोनी, कार्तिक कुशवाह, पुखराज कुशवाह, अतुल पाराशर, विनोद धनगर एवं उमेश खिचावत उपस्थित रहे।