BIG NEWS : नशे की लत से बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी, ड्रग्स बेचने वालों पर तुरंत कार्रवाई की उठी मांग, नीमच में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर, मुख्यमंत्री के नाम इन्हें सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर
नशे की लत से बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी
नीमच। जिले में ड्रग्स का कारोबार खरीदी बिक्री नहीं होने दी जाएगी, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने आज जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सौंपा । प्रखंड अध्यक्ष बंटी अग्रवाल और प्रखंड मंत्री नितिन बागड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते कुछ समय से नीमच जिले में एमडी ड्रग्स नशे का कारोबार लगातार बढ़ता चला जा रहा है। नीमच के खारी कुआं, मूलचंद मार्ग, बघाना, मनासा के हाड़ी सहित अन्य क्षेत्रों में एमडी ड्रग्स युवाओं को आसानी से उपलब्ध हो रही है, जिसके चलते युवा नशे की लत में अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं।
बीते 22 मार्च को नीमच शहर में 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई मामले में युवक द्वारा एमडी ड्रग्स का सेवन करने का तथ्य सामने आया है। नीमच जिले में एमडी ड्रग्स के कई पेडलर हो चुके हैं जो न सिर्फ युवाओं को नशे की गर्त में ले जा रहे हैं वहीं यह कारोबार कहीं ना कहीं लव जिहाद को भी बढ़ावा दे रहा है । केवल युवा ही नहीं युवतियां भी इस नशे की चपेट में आ रहे हैं। एमडी ड्रग्स को लेकर बड़े स्तर पर तस्करों के जो गिरोह चल रहा है उसमें पारदर्शिता स्तर पर गिरोह की जांच हो। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मालवा प्रांत नीमच जिला इकाई इस ज्ञापन के माध्यम से आपसे अनुरोध करता है कि नीमच जिला प्रशासन को एमडी ड्रग्स सहित नशे के अन्य माध्यमों पर कार्रवाई करने के सख्त आदेश दिए जाएं ।
नीमच जिला प्रशासन द्वारा जल्द यह कार्रवाई नहीं की गई तो विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी। इस दौरान लक्ष्मण राठौर, सत्यनारायण पाटीदार, संजय यादव, कैलाश मालवीय, दिनेश शर्मा, विनोद जायसवार, दिलीप ग्वाला, राम अवतार शर्मा, बंटी अग्रवाल, नितिन बागड़ी पवन जायसवार, संजय चौरसिया, सूरज ग्वाला, अरविंद रावत, गौतम बैरागी, रोशन वर्मा, किशन नंदानी, विशाल ग्वाला, पवन पुरोहित, अजय बारसे, राजेश बंटी, लक्ष्मण सेन, राजू धनगर, बाबूलाल धाकड़, रवि परिहार, अमन मराठा, दशरथ भील, विक्रम माली, कार्तिक माली, गोविंदा भील सहित कई कार्यकर्ता गन मौजूद रहे ।