BIG NEWS: मंदसौर में शराब माफियाओं पर पुलिस का बड़ा वार, कोतवाली की गुप्त दबिश में 15 पेटी अवैध देशी शराब जब्त,आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार, पढ़े खबर

BIG NEWS: मंदसौर में शराब माफियाओं पर पुलिस का बड़ा वार, कोतवाली की गुप्त दबिश में 15 पेटी अवैध देशी शराब जब्त,आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार, पढ़े खबर

मंदसौर। शहर में अवैध नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए थाना शहर कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 15 पेटी अवैध देशी शराब जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के सख्त निर्देशों के बाद जिलेभर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी.एस. सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र सिंह भास्कर के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई अंजाम दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 05 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी विजय कुमार (31 वर्ष), निवासी बनिया चौक भोईवाड़ा, मंदसौर के कब्जे से 15 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत करीब 45,000 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 233/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सराहनीय भूमिका निभाने वाली टीम: इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर के साथ प्रआर 402 कमलेश भदौरिया, आर 569 मनीष धौलपुरिया, आर 103 शैलेन्द्र सिंह, आर 672 आनंद सिंह, आर 202 शेषमल नागदा एवं आर 771 वीपी सिंह की विशेष भूमिका रही।