BIG NEWS :बघाना को सीवरेज की सौगात:14.69 करोड़ की योजना का 15 फरवरी को भूमि पूजन,अमृत 2.0 के तहत होगा कार्य,सांसद–विधायक सहित जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद,पढ़े ये खबर .
बघाना को सीवरेज की सौगात:14.69 करोड़ की योजना का 15 फरवरी को भूमि पूजन,अमृत 2.0 के तहत होगा कार्य,सांसद–विधायक
नीमच। शहर में विकास कार्यों की श्रृंखला के तहत अब बघाना क्षेत्र को सीवरेज सुविधा मिलने जा रही है। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा अमृत 2.0 योजना अंतर्गत 14 करोड़ 69 लाख रुपए की लागत से सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसका भूमि पूजन 15 फरवरी रविवार को दोपहर 3 बजे अहीर व्यायाम शाला अखाड़ा नंबर-1 के पास आयोजित होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल और मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा करेंगी।

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा शुभारंभ--
विशेष अतिथि के रूप में मुख्य नगरपालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया, नपा उपाध्यक्ष रंजना करणसिंह परमाल, योजना एवं परिवहन सभापति कुसुम अशोक जोशी सहित सभी सभापति और पार्षद उपस्थित रहेंगे।
नपा सभापति एवं वार्ड 39 के पार्षद नीरज अहीर, वार्ड 36 की पार्षद वीणा बृजेश सक्सेना, वार्ड 37 की पार्षद नसीम बानो लप्पो आपा, वार्ड 38 के पार्षद शशि कल्याणी और वार्ड 40 की पार्षद सुशीला रामलाल ग्वाला ने बताया कि सीवरेज सुविधा मिलने से बघाना क्षेत्र में साफ-सफाई बेहतर होगी और रहवासियों को गंदगी व जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

क्षेत्रवासियों से उपस्थिति की अपील---
बघाना क्षेत्र के पार्षदों ने सभी सभापतियों, पार्षदों, पत्रकारों और नागरिकों से भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को गरिमा प्रदान करने की अपील की है।
सीवरेज परियोजना के शुरू होने से बघाना क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
