BIG NEWS: ‘ऑपरेशन क्लीन-अप’ में मंदसौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 24 घंटे में किया लूटकांड का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल व बाइक जब्त, पढ़े खबर
मंदसौर। जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए मंदसौर पुलिस ने दलौदा क्षेत्र में लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नगदी, एंड्रॉइड मोबाइल, वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और एक चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल एवं एसडीओपी ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना दलौदा प्रभारी उनि राधेश्याम पंवार के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

चाकू दिखाकर की थी लूट
घटना 13 फरवरी 2026 की रात करीब 10 बजे की है। फरियादी विजय बोरासी (20) निवासी इमली चौक, थाना दलौदा अपने दोस्तों भूपेंद्र और ऋषिराज के साथ मोरखेड़ा से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में पहले से खड़े चार युवकों ने मोटरसाइकिल से रोककर चाकू की नोक पर मारपीट की और 2000 रुपए नकद व एक एंड्रॉइड मोबाइल लूट लिया। मामले में थाना दलौदा पर अपराध क्रमांक 68/26 धारा 309(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर टीम रवाना की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
अयान पिता रईस मेवाती (20) निवासी सोनगिरी
वसीम पिता याकुब मेवाती (23) निवासी सोनगिरी
जुबेर उर्फ जुम्बा पिता फारुख मेवाती (18) निवासी मोरखेड़ा
फैजान उर्फ मुस्तफा पिता मोहम्मद इशाक मेवाती (19) निवासी बानीखेड़ा
क्या-क्या हुआ बरामद
आरोपियों के कब्जे से 2000 रुपए नगद, एक एंड्रॉइड मोबाइल, वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और एक चाकू जब्त किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में सउनि प्रमोद सिंह तोमर, सउनि सीताराम शर्मा, प्रधान आरक्षक दीपेन्द्र सिंह पंवार, जितेन्द्र सिंह गौर, आरक्षक जितेन्द्र कटारिया, जितेन्द्र कोठे, लाजपत राय सेन एवं सागर शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।