BIG NEWS : नीमच के परदेसी परिवार की बेटी हितांशी बनी टॉपर, टैलेंट अकैडमी से 10वीं में फर्स्ट रैंक,सभी विषयों में डिस्टिंक्शन, 500 में से 445 अंक लाकर परिवार और क्षेत्र का नाम किया रोशन,पढ़े ये खबर

नीमच के परदेसी परिवार की बेटी हितांशी बनी टॉपर, टैलेंट अकैडमी से 10वीं में फर्स्ट रैंक,सभी विषयों में डिस्टिंक्शन, 500 में से 445 अंक

BIG NEWS : नीमच के परदेसी परिवार की बेटी हितांशी बनी टॉपर, टैलेंट अकैडमी से 10वीं में फर्स्ट रैंक,सभी विषयों में डिस्टिंक्शन, 500 में से 445 अंक लाकर परिवार और क्षेत्र का नाम किया रोशन,पढ़े ये खबर

नीमच के जवाहर नगर विस्तार क्षेत्र की होनहार छात्रा हितांशी परदेसी ने 10वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टैलेंट अकैडमी स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हितांशी ने सभी विषयों में डिस्टिंक्शन हासिल करते हुए कुल 500 में से 445 अंक अर्जित किए हैं।

हितांशी के इस शानदार परिणाम से परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता ज्ञानू परदेसी और माता दीपमाला परदेसी ने बेटी की इस सफलता पर गर्व जताते हुए इसे उसकी मेहनत, लगन और नियमित अध्ययन का परिणाम बताया।

हितांशी की इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों और परिचितों ने भी इस सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हितांशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय के मार्गदर्शन को दिया है। उसने आगे भी इसी तरह मेहनत कर अपने लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प व्यक्त किया है।