BIG NEWS :12वीं बोर्ड टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, छात्रा और परिवार के साथ ली सेल्फी भीमनगर पहुंचकर दी बधाई, कहा- चांदनी की सफलता लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा,पढ़े ये खबर
12वीं बोर्ड टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, छात्रा और परिवार के साथ ली सेल्फी
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली छात्रा चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) से भीमनगर की गलियों में पहुंचकर सीधे चांदनी के निवास पहुंचे और छात्रा व उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चांदनी विश्वकर्मा की उत्कृष्ट सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने चांदनी के परिजनों से भी चर्चा की और उनकी मेहनत व सहयोग की सराहना की।

इस अवसर का सबसे खास पल तब रहा जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छात्रा चांदनी विश्वकर्मा और उनके परिवार के साथ सेल्फी ली। मुख्यमंत्री द्वारा टॉपर छात्रा और उसके परिवार के साथ ली गई यह सेल्फी चर्चा का विषय बनी रही और परिवार के लिए यादगार पल बन गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी चांदनी ने परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर जो उपलब्धि हासिल की है, वह प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और चांदनी की उपलब्धि यह साबित करती है कि कठिन मेहनत और मजबूत इरादों से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
डॉ. यादव ने विद्यार्थियों से चांदनी की सफलता से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चांदनी भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को छूकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।