ANTIM YATRA: नहीं रहे जीरन के जगदीशचंद्र अहिरवार (मंत्री साहब), परिवार में शोक की लहर, अंतिम यात्रा सुबह निजी निवास से
जीरन। अहिरवार समाज के वरिष्ठ, सम्मानित एवं लोकप्रिय व्यक्तित्व जगदीश चंद्र जी अहिरवार (मंत्री साहब) का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और समाज सहित परिचितों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया।
दिवंगत जगदीश चंद्र , स्वर्गीय फकीरचंद्र के सुपुत्र एवं राधेश्याम के बड़े भाई थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार में वे कैलाश एवं हेमंत के बड़े पापा तथा लोकेन्द्र (देवीलाल) के पूज्य पिताजी थे। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ समाज ने भी एक मार्गदर्शक और स्नेही व्यक्तित्व खो दिया है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, दिवंगत की अंतिम यात्रा मंगलवार, 28 अप्रैल को प्रातः 9:30 बजे उनके निवास स्थान बस स्टैंड के पास, अहिरवार मोहल्ला, जीरन से निकाली जाएगी।
नगरवासियों, समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।