BIG BRIAKING: राजस्थान से मनासा आकर छिपे इस बदमाश ने 28 जून की रात को दिया था बड़ी वारदात को अंजाम, लेकिन एक गलती और 30 घंटे में खेल खत्म!मनासा पुलिस ने खोला राज, पढ़े ये खबर
राजस्थान से मनासा आकर छिपे इस बदमाश ने 28 जून की रात को दिया था बड़ी वारदात को अंजाम, लेकिन एक गलती और 30 घंटे में खेल खत्म!मनासा पुलिस ने खोला राज
नीमच। संपत्ति संबंधी अपराधों और चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनासा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 30 घंटे के भीतर चोरी गया 8 लाख 60 हजार रुपये कीमत का ट्रैक्टर शत-प्रतिशत बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह पूरी कार्रवाई नीमच जिला पुलिस कप्तान राजेश व्यास के कुशल दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी (मनासा) श्रीमती शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री निलेश अवस्थी के नेतृत्व में अंजाम दी गई।
यह था मामला-
फरियादी का लाल रंग का महिंद्रा कंपनी का युवो टेक प्लस 575 ट्रैक्टर दिनांक 28-29 जून की दरमियानी रात को अज्ञात बदमाश चुरा ले गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर 30 जून को थाना मनासा में अपराध क्रमांक 319/26 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
यूं दबोचा आरोपी-
विवेचना के दौरान थाना प्रभारी निलेश अवस्थी ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सटीक सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राहुल पिता कमल सिंगार (जाति भील, उम्र 20 साल, निवासी बईङा, तह. किशनगढ़, थाना पाटन, जिला बांसवाड़ा, राजस्थान, हाल मुकाम- भाटखेड़ी बुजुर्ग, थाना मनासा) को गिरफ्तार किया गया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने ट्रैक्टर चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया लाल रंग का महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 ट्रैक्टर मय सीड्रिल (कुल कीमत करीब 8,60,000 रुपये) शत-प्रतिशत बरामद कर लिया है।
इनकी रही कार्यवाही-
इस त्वरित और सफल कार्रवाई में विवेचक व थाना प्रभारी निलेश अवस्थी, उप निरीक्षक तेजसिंह सिसोदिया, सउनि दिलीप कुमार कलमोदीया, प्रधान आरक्षक नरेंद्र मालवीय, आरक्षक ईश्वर चौहान, आरक्षक पिंकेश मोगिया और आरक्षक विनोद भाटी की मुख्य व सराहनीय भूमिका रही।