BIG NEWS : शहीद कंचनबाई के साहस को सलाम: जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ,3 लाख की सहायता,मधुमक्खियों के हमले में 20 बच्चों की जान बचाकर शहीद हुई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के परिवार को मिला संबल,मानवता और सेवा की मिसाल बनी जिटो,पढ़े ये खबर

शहीद कंचनबाई के साहस को सलाम: जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ,3 लाख की सहायता,मधुमक्खियों के हमले में 20 बच्चों की जान बचाकर शहीद हुई

BIG NEWS : शहीद कंचनबाई के साहस को सलाम: जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ,3 लाख की सहायता,मधुमक्खियों के हमले में 20 बच्चों की जान बचाकर शहीद हुई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के परिवार को मिला संबल,मानवता और सेवा की मिसाल बनी जिटो,पढ़े ये खबर

नीमच। ग्राम रानपुर की शहीद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कंचनबाई मेघवाल के परिवार के लिए जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जिटो) मददगार बनकर सामने आया है। जिटो ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए कंचनबाई के परिजनों को कुल 3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की, जिससे संकट के दौर से गुजर रहे परिवार को बड़ा संबल मिला है।


करीब एक माह पूर्व कंचनबाई मेघवाल ने मधुमक्खियों के हमले के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना 20 से अधिक मासूम बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन स्वयं हजारों डंक झेलते हुए शहीद हो गईं। उनके इस अद्भुत साहस और बलिदान ने पूरे जिले ही नहीं, देशभर में लोगों को भावुक कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर इंदौर के समाजसेवी एवं जिटो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश सोजतिया ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार की वास्तविक स्थिति की पड़ताल कराई। इस दौरान जांच में सामने आया कि परिवार बेहद गरीब है, दिवंगत कंचनबाई के पति लकवाग्रस्त होकर बिस्तर पर हैं, बेटा रवि बेरोजगार है, जबकि दोनों बेटियों वर्षा और चंदा का विवाह हो चुका है। परिस्थितियों को देखते हुए कमलेश सोजतिया ने मुंबई के शांतिलाल गोलेछा सहित जिटो के पदाधिकारियों से चर्चा कर आर्थिक सहयोग का निर्णय लिया। जिटो इंदौर यूथ चैप्टर के चेयरमैन उद्योगपति प्रतीक सूर्या के सौजन्य से सहायता राशि तय की गई।


शुक्रवार को जिटो नीमच महिला विंग की चेयरपर्सन रिंकू राठौर के नेतृत्व में ग्राम रानपुर पहुंचकर कंचनबाई के पुत्र रवि मेघवाल को 2 लाख रुपए तथा पुत्रियों वर्षा और चंदा को 50-50 हजार रुपए के चेक सौंपे गए। इस मौके पर वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़े कमलेश सोजतिया ने कहा कि जिटो आगे भी ऐसे साहसिक कार्य करने वाले लोगों और उनके परिवारों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। वरिष्ठ पत्रकार जिनेन्द्र सुराना ने कहा कि जिटो ने जात-पात से ऊपर उठकर दिवंगत कंचनबाई के परिवार की मदद कर मानवता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। सरपंच लालाराम रावत सहित ग्रामीणों ने कंचनबाई के त्याग को नमन करते हुए जिटो की इस पहल की सराहना की और सभी ने एक स्वर में कहा कि कंचनबाई का बलिदान समाज के लिए प्रेरणा है और उनका यह साहस हमेशा याद रखा जाएगा।
इस दौरान इस अवसर पर जिटो की मेंबर आशा सांभर, सुमन भंडारी और संगीता सखलेचा, जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक पाटीदार, पत्रकार संजय शर्मा, नीलेश रावल, मेघवाल समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश जावरिया सहित कन्हैयालाल मेघवाल, डॉ. प्रहलाद डांगी, अमृत जलवानिया, कैलाश मेघवाल और भारत मेघवाल भी मौजूद थे।