BIG NEWS | रामपुरा को मिली स्वास्थ्य क्षेत्र की सबसे बड़ी सौगात, 100 बिस्तरीय आधुनिक शासकीय अस्पताल को कैबिनेट की मंजूरी, पढ़े खबर
रामपुरा। मनासा विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के लगातार प्रयासों से रामपुरा शासकीय चिकित्सालय को 100 बिस्तरीय आधुनिक अस्पताल की ऐतिहासिक सौगात मिली है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मध्यप्रदेश कैबिनेट की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है।

100 बिस्तरों वाला यह आधुनिक अस्पताल बनने के बाद रामपुरा सहित पूरे मनासा विधानसभा क्षेत्र के हजारों मरीजों को बेहतर और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। गंभीर मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों की दौड़ भी कम होगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षेत्र की जनता ने विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल तथा जिला प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया का भी हार्दिक आभार व्यक्त किया।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि 100 बिस्तरीय आधुनिक अस्पताल की मंजूरी से रामपुरा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा और यह सौगात पूरे मनासा विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।