BIG BREAKING;नीमच पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का हिसाब और नकदी बरामद,पढ़े खबर

नीमच पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का हिसाब और नकदी बरामद

BIG BREAKING;नीमच पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का हिसाब और नकदी बरामद,पढ़े खबर

नीमच।आईपीएल क्रिकेट सीजन के दौरान अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ नीमच पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन में नीमच कैण्ट पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन सट्टा चला रहे तीन आरोपियों को दबोचा है।

पुलिस टीम की मुस्तैदी से हुई गिरफ्तारी-
थाना प्रभारी नीमचकैण्ट निरीक्षक सौरभ शर्मा एवं प्रभारी सायबर सेल प्रधान आरक्षक प्रदीप शिन्दे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को 13 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सतगुरू बेकरी के पीछे ग्राउंड में कुछ व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार-
इस कार्यवाही के दौरान पुलिस ने मनीष पिता सज्जनसिंह गुर्जर (उम्र 24 साल), निवासी हवाई पट्टी रोड़, नीमच,हिमांशु पिता अशोक सुंगधी (उम्र 27 साल), निवासी जवाहर नगर, यश पिता विष्णु सांवरिया (उम्र 21 साल), निवासी अमर काॅलोनी, बघाना को मौके से गिरफ्तार किया।

लाखों का हिसाब किताब और ये सामग्री हुई बरामद-
पुलिस ने आरोपियों के पास से 03 मोबाइल फोन,₹1,01,000/- नगद और लाखों रुपये का क्रिकेट सट्टा हिसाब-किताब जब्त किया है। वहीं पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी LOTUS आईडी (lotus7book.com एवं www.lotusbook.site) के माध्यम से लोगों को अधिक लाभ का लालच देकर सट्टा लगवाते थे।थाना नीमच केण्ट द्वारा आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। 
इनकी रही कार्यवाही-
उक्त कार्यवाही केंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा, प्रधान आरक्षक प्रदीप शिन्दे और सायबर सेल व विशेष टीम द्वारा की गई।