VIDEO : बाइक पर नशे की तस्करी, सूचना मिलते ही शामगढ़ पुलिस हुई अलर्ट, फिर घेराबंदी में पकड़ाया आरोपी ईश्वरसिंह, डोडाचूरा की बड़ी खैप भी जप्त, इस स्मगलर का आमली गांव से कनेक्शन, पढ़े खबर

बाइक पर नशे की तस्करी

VIDEO : बाइक पर नशे की तस्करी, सूचना मिलते ही शामगढ़ पुलिस हुई अलर्ट, फिर घेराबंदी में पकड़ाया आरोपी ईश्वरसिंह, डोडाचूरा की बड़ी खैप भी जप्त, इस स्मगलर का आमली गांव से कनेक्शन, पढ़े खबर

मंदसौर। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अवेध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में एवं गरोठ एएसपी हेमलता कुरील एवं सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय की टीम ने आरोपी ईश्वरसिंह निवासी ग्राम आमली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 63 किलोग्राम अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा ( किमती 01 लाख 26 हजार रुपये) व बिना नंबर की होंडा शाईन बाइक जप्त करने में सफलता हासिल की। 

पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार, दिनांक- 14 अप्रैल को थाना शामगढ के सउनि देवीसिंह डामोर द्वारा मुखबिर सुचना पर से आरोपी ईश्वर सिंह पिता प्रतापसिंह सोंधिया राजपुत (28) निवासी ग्राम आमली थाना शामगढ के कब्जे वाली ग्रे रंग की बिना नंबर की होंडा शाईन बाइक से अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा 63 किलोग्राम कीमती 1 लाख 26 हजार रुपये का जप्त किया जाकर आरोपी ईश्वरसिंह के विरुद्ध अपराध क्रमांक- 124/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

सराहनीय कार्य- 

उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक कपिल सोराष्ट्रीय थाना प्रभारी शामगढ, उपनिरी रवीन्द्र प्रताप दांगी, सउनि देवीसिंह डामोर, का. प्रआर प्रदीप पानेरी, का. प्रआर ममशाद नुर, का. प्रआर घनश्याम भेसानिया, आर विशाल सिंह, आर श्रीकृष्णा सिंह सिकरवार, आर चालक सुल्तान का सराहनीय योगदान रहा।