RASHIFAL: मेष व्यापारिक क्षेत्र में आपकी पैठ मजबूत होगी,कर्क उधार का लेनदेन आज बिल्कुल न करें,मकर न्यायिक और कानूनी मामलों में सावधानी बरतें.बाकी राशियों का केसा रहेगा आज का दिन पढ़े शुभांक सहित ये राशिफल

RASHIFAL: मेष व्यापारिक क्षेत्र में आपकी पैठ मजबूत होगी,कर्क उधार का लेनदेन आज बिल्कुल न करें,मकर न्यायिक और कानूनी मामलों में सावधानी बरतें.बाकी राशियों का केसा रहेगा आज का दिन पढ़े शुभांक सहित ये राशिफल

मेष आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है. आपके रुके हुए काम आज गति पकड़ेंगे. व्यापारिक क्षेत्र में आपकी पैठ मजबूत होगी . आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर स्थिति में रहेगा. कार्यस्थल पर आपकी कार्यक्षमता की प्रशंसा होगी. यदि आप किसी नए निवेश की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है. सुखद पलों को परिवार के साथ साझा करेंगे. अध्यात्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा. आप किसी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बन सकते हैं.शुभ अंक 4,5,8

वृष: आज अपनी गतिविधियों में थोड़ी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है. किसी भी काम में उतावली न करें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है. आज आप पर काम का दबाव अधिक रह सकता है, इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार ही जिम्मेदारी लें. अपरिचित लोगों पर तुरंत भरोसा न करें. कामकाज में स्पष्टता रखें. वाणी पर नियंत्रण रखें ताकि रिश्तों में कड़वाहट न आए. सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें, खानपान का ध्यान रखें.शुभ अंक: 4, 6, 7

मिथुन: आज का दिन उमंग और उत्साह से भरा रहेगा. आपके व्यक्तिगत रिश्तों में मधुरता आएगी. घर में शुभता का संचार होगा. यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं, तो आज बड़ा लाभ मिलने की संभावना है. पूंजीगत निवेश के मामलों में भी तेजी आएगी. आप सबको साथ लेकर चलने की भावना रखेंगे, जिससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें.शुभ अंक: 4, 5, 6,

कर्क: आज अपनी कर्मठता पर ध्यान देना होगा. आपकी मेहनत और सूझबूझ ही आपको सफलता दिलाएगी. पेशेवर संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन उत्तम है. लोभ और लालच से बचें, वरना आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं. अपने बजट का ध्यान रखें. फालतू खर्चों पर अंकुश लगाएं. उधार का लेनदेन आज बिल्कुल न करें. अनुशासन ही आपकी सफलता की कुंजी है.शुभ अंक: 2, 4, 6, 

सिंह: आज का दिन मित्रों के साथ सुखद समय बिताने का है. आपकी तर्कशक्ति और संवेदनशीलता बढ़ी रहेगी, जिससे आप जटिल समस्याओं का समाधान आसानी से निकाल लेंगे. शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे. ऑफिस में आपके सहकर्मी आपका पूरा साथ देंगे. बहस और विवाद से दूर रहें. प्रतिस्पर्धा में आपकी रुचि बनी रहेगी . आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे.शुभ अंक: 1, 4 और 7

कन्या: आज अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना होगा. ऑफिस में प्रबंधन के आपके प्रयास सफल होंगे. आर्थिक मामलों में शुभ समाचार मिल सकता है. हालांकि, आपको अपनी जिद और अहंकार का त्याग करना होगा, वरना करीबी रिश्तों में खटास आ सकती है. घर के बड़ों की बात सुनें और उनकी सलाह को प्राथमिकता दें. भावनात्मक दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन धैर्य न खोएं.शुभ अंक: 4, 5, 6, 

तुला: आज भाईचारे और साहस का दिन है. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप कठिन कार्यों को भी आसानी से कर लेंगे. सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप नए संपर्क बनाने में सफल होंगे. व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक रहेंगी. आलस्य का त्याग करें, क्योंकि आज आपको अपनी योग्यता का पूरा लाभ मिलने वाला है. संकोच को दूर कर अपनी बात खुलकर कहें.शुभ अंक: 4, 6, 7

वृश्चिक:आज का दिन धन-धान्य में वृद्धि का है. परिवार के साथ तालमेल बहुत अच्छा रहेगा और आप अपनों के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे. वाणी की मधुरता से आप सभी का दिल जीत लेंगे. पैतृक कार्यों में आपको सफलता मिलेगी. आज आप एक अच्छे मेजबान साबित होंगे और मेहमानों का सत्कार करेंगे. नए और आकर्षक प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं जो भविष्य में लाभकारी होंगे.शुभ अंक: 6, 7 

धनु: आज आधुनिक और रचनात्मक गतिविधियों की ओर रहेगा. आपके संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. व्यक्तित्व में सरलता और सौम्यता आपको दूसरों के बीच लोकप्रिय बनाएगी. जो लोग कला या कौशल के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज कोई बड़ा अवसर मिल सकता है. पारिवारिक परंपराओं का सम्मान करें. आपकी स्मरण शक्ति आज आपका बड़ा साथ देगी.शुभ अंक: 3, 6, 7 

मकर:  आज अपनी पेशेवर गलतियों से बचना होगा. न्यायिक और कानूनी मामलों में सावधानी बरतें. बजट के अनुसार ही खर्च करें, निवेश के मामलों में किसी अनुभवी की सलाह लें. आज आपको धैर्य और सूझबूझ से आगे बढ़ना होगा. दूर देश के व्यापारिक मामलों में तेजी आ सकती है. रिश्तों में सुधार के लिए आपको अपनी ओर से प्रयास करने होंगे. नियमों का उल्लंघन करने से बचें .शुभ अंक: 4, 6, 7, 

कुंभ: आज का दिन आर्थिक रूप से बहुत मजबूत रहने वाला है. आपके संसाधनों में वृद्धि होगी और आप पैतृक संपत्ति से लाभ पा सकते हैं. मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग आपको हर मोर्चे पर मिलेगा. भ्रमण और मनोरंजन के अवसर बनेंगे जिससे मानसिक शांति मिलेगी. प्रबंधन और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष फलदायी है. संकोच कम करें. अपने कार्य विस्तार पर जोर दें.शुभ अंक: 4, 6, 7 

मीन: आज शासन और सत्ता का भरपूर सहयोग मिलेगा. आपकी कामकाजी रणनीतियां सफल रहेंगी और आप व्यावसायिक विषयों में सहजता से आगे बढ़ेंगे. बड़ों और वरिष्ठों का मार्गदर्शन आपको कठिन परिस्थितियों से बाहर निकालेगा. लेखन और स्पष्ट संवाद से आपके कार्यों में स्पष्टता आएगी. इच्छित परिणामों की प्राप्ति से आपका मन उत्साहित रहेगा. नए प्रस्तावों को समाज में समर्थन मिलेगा. शुभ अंक: 3, 6, 7