आज का राशिफल : किसे मिलेगा धन,प्यार और सफलता,तो किसके लिए दिन रहेगा भारी,पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
मेष राशि: सावधानी से बढ़ाएं कदम, छुपे विरोधियों से रहें सतर्कआज का दिन आपको सतर्क रहकर आगे बढ़ने की सलाह देता है। आसपास के कुछ लोग आपके काम में बाधा डाल सकते हैं, इसलिए अपनी योजनाएं सोच-समझकर ही साझा करें। निवेश में उतार-चढ़ाव रहेगा, धैर्य रखें। संतान के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। उधार दिया धन वापस मिलने से राहत मिलेगी।
वृष राशि: मेहनत रंग लाएगी, लेकिन जल्दबाजी से बचें आज आप पूरे फोकस के साथ काम करेंगे। धैर्य और संयम जरूरी रहेगा, क्योंकि छोटी गलती भी नुकसान दे सकती है। कार्यक्षेत्र में सराहना मिल सकती है। सरकारी मामलों में सावधानी रखें। किसी पुरानी बात से जीवनसाथी नाराज हो सकते हैं।
मिथुन राशि: संतुलन बनाए रखें, भावनाओं का रखें ख्याल आज का दिन मिला-जुला रहेगा। दूसरों की मदद करना अच्छा है, लेकिन अपने कामों को नजरअंदाज न करें। बातचीत में शब्दों का ध्यान रखें। कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि: सफलता और सम्मान के योग, रुका धन मिल सकता है आज आपको संतोष और सफलता दोनों मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
सिंह राशि: करियर में उन्नति, प्रमोशन की चर्चा तेज व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आपका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। नौकरी में टीमवर्क से सफलता मिलेगी। प्रमोशन की संभावना बन सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
कन्या राशि: आर्थिक योजनाओं से मिलेगा लाभ, रिश्ते होंगे मजबूत आज का दिन सकारात्मक रहेगा। मित्रों से संबंध बेहतर होंगे। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। मामा पक्ष से लाभ के संकेत हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला राशि: भाग्य देगा साथ, प्रॉपर्टी में लाभ के योगआज किस्मत आपके पक्ष में रहेगी। प्रॉपर्टी या पार्टनरशिप में फायदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। पिता से मतभेद हो सकता है।
वृश्चिक राशि: सोच-समझकर करें भरोसा, अनुभवियों की सलाह काम आएगी आज किसी अजनबी पर भरोसा करने से पहले सोचें। घर की साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र की समस्या सुलझ सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद सफलता दिलाएगा।
धनु राशि: बढ़ेगा मान-सम्मान, पुराने दोस्त से मुलाकात संभव आज आपका प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेवजह किसी के मामले में न बोलें। पारिवारिक समस्याएं फिर सामने आ सकती हैं। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी।

मकर राशि: चिंता बढ़ा सकती हैं पारिवारिक बातें, धैर्य रखें आज मन थोड़ा परेशान रह सकता है। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। धैर्य से काम लें।
कुंभ राशि: आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी, यात्रा में मिल सकती है खास जानकारी आज आपका झुकाव धार्मिक कार्यों की ओर रहेगा। रुके सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। यात्रा के दौरान लाभकारी जानकारी मिलेगी। खर्च बढ़ सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
मीन राशि: धन लाभ और खुशियों का आगमन, योजनाएं होंगी सफल आज का दिन लाभदायक रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। व्यापारिक योजनाएं फिर शुरू होंगी। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में सरप्राइज दे सकते हैं। विवादों से दूर रहें।
