NEWS: जयकारों से गूंज उठा बमोरी, बप्पा की विदाई में उमड़ा आस्था का सैलाब, भागेश्वर महादेव स्टॉप डेम पर 400 से ज्यादा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, पढ़े खबर

NEWS: जयकारों से गूंज उठा बमोरी, बप्पा की विदाई में उमड़ा आस्था का सैलाब, भागेश्वर महादेव स्टॉप डेम पर 400 से ज्यादा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, पढ़े खबर

जीरन। गांव बमोरी में दस दिवसीय गणेशोत्सव के समापन पर शुक्रवार को गणेश प्रतिमाओं का श्रद्धा और उत्साह के साथ विसर्जन किया गया। भागेश्वर महादेव मंदिर स्टॉप डेम पर सुबह से ही गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला चलता रहा। यहां 400 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया गया।

श्रद्धालु ढोल-ढमाकों के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक लेकर पहुंचे। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना और आरती की, इसके बाद विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन कर विघ्नहर्ता भगवान गणेश को भावभीनी विदाई दी।

विसर्जन कार्यक्रम में बमोरी सरपंच दिलीप सिंह चौहान सहित ग्राम पंचायत बमोरी का स्टाफ मौजूद रहा। पंचायत स्टाफ ने विसर्जन स्थल पर व्यवस्थाओं में सहयोग किया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मौके पर तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं की आवाजाही और विसर्जन व्यवस्था को संभालते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया।

गणेशोत्सव के अंतिम दिन बमोरी में पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय नजर आया। गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से बप्पा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से आगमन की कामना की।