BREAKING NEWS: खजूरी में रफ्तार का कहर! डीजे गाड़ी ने बाइक को मारी भीषण टक्कर, मौके पर ही थमी कैलाश की सांसें, ग्रामीणों ने भागते चालक को घेरकर दबोचा, पढ़े खबर

BREAKING NEWS: खजूरी में रफ्तार का कहर! डीजे गाड़ी ने बाइक को मारी भीषण टक्कर, मौके पर ही थमी कैलाश की सांसें, ग्रामीणों ने भागते चालक को घेरकर दबोचा, पढ़े खबर

रिपोर्ट :- मनीष जोलानिया 

मनासा। ग्राम पंचायत खजूरी की नई आबादी में मुख्य सड़क पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। तेज रफ्तार डीजे गाड़ी ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण भिड़ंत में आंतरी माताजी निवासी कैलाश चंद्र गेहलोत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी बाबूलाल पोरवाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल बाबूलाल पोरवाल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे के बाद भाग निकला चालक, ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ा

टक्कर मारने के बाद डीजे गाड़ी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल सक्रियता दिखाई और देवरी खवासा में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर घेराबंदी कर दी। ग्रामीणों ने डीजे गाड़ी को रुकवाकर चालक और उसके साथी को पकड़ लिया तथा दोनों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने डीजे गाड़ी जब्त कर शुरू की जांच

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने डीजे गाड़ी को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया है। चालक व उसके साथी को हिरासत में लेकर हादसे की जांच की जा रही है।

इधर, मृतक कैलाश चंद्र गेहलोत के शव को शासकीय अस्पताल मनासा के शवगृह में रखा गया है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

हादसे के बाद खजूरी और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।