BREAKING NEWS: रात में घर के अंदर हुई घटना, कुछ देर बाद अस्पताल में मौत…बालागुडा मे युवक की आत्महत्या के पीछे कई सवाल, पुलिस जुटी जांच में , पढ़े नरेंद्र राठौर की ये खबर
पिपलियामंडी। थाना क्षेत्र के ग्राम बालागुड़ा में बुधवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब 24 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। पुलिस ने मामला जांच में लेकर आत्महत्या की वजह तलाशना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बालागुड़ा निवासी धर्मपाल पिता रामगोपाल सेन (24) ने बुधवार रात करीब 9 बजे अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे उपचार के लिए मंदसौर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पिपलियामंडी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। खबर लिखे जाने तक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा था। पुलिस परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

बताया जा रहा है कि धर्मपाल पिपलियामंडी में स्थित एक सैलून की दुकान पर काम करता था। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस की जांच और परिजनों के बयान के बाद ही घटना की वजह सामने आने की संभावना है।