BIG NEWS: नीमच में ट्रैफिक का कड़ा शिकंजा, काली फिल्म वालों पर सीधी कार्रवाई, नाबालिग चालकों के परिजनों को बुलाकर दी सख्त चेतावनी, 44 चालान से वसुले ₹15,400, पढ़े खबर
नीमच | जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर अब प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के बाद यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कस दिया।

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी सोनू बडगुर्जर और उनकी टीम ने शहरभर में विशेष अभियान चलाया।

काली फिल्म और नाबालिग चालकों पर सख्त वार
अभियान के दौरान:
10 काली फिल्म लगे वाहनों पर चालान काटे गए
कुल ₹3000 समन शुल्क वसूला गया
नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर मौके पर ही परिजनों को बुलाकर सख्त समझाइश दी गई और कार्रवाई भी की गई

44 चालान, ₹15,400 की वसूली
इसके अलावा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई करते हुए:
कुल 44 चालान बनाए गए
₹15,400 का समन शुल्क वसूला गया
यातायात पुलिस ने साफ किया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

जनता से अपील
यातायात पुलिस नीमच ने आमजन से अपील की है:
शराब पीकर वाहन न चलाएं
स्टंटबाजी से बचें
नाबालिग बच्चों को वाहन न दें
चार पहिया वाहनों पर काली फिल्म न लगाएं
फटाकेदार (तेज आवाज) वाले बुलेट वाहन न चलाएं
अचानक वाहन चेकिंग के दौरान वैधानिक कार्रवाई लगातार की जा रही है।

साफ संदेश:
अब नियम तोड़ना महंगा पड़ेगा… नीमच में ट्रैफिक पुलिस पूरी सख्ती के साथ मैदान में उतर चुकी है!