BIG NEWS: इश्क का काला खेल बना मौत का महाकांड, पत्नी के प्रेमी ने रची साजिश, गला घोंटकर युवक को उतारा मौत के घाट, शव जलाकर खेत में गाड़ा, कुएं में फेंके टुकड़े, गुस्साए ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम, बुल्डोजर की मांग से मचा हड़कंप, मामला मंदसौर जिले का पढ़े पूरी खबर
मंदसौर , जिले की भानपुरा तहसील के ग्राम दूधाखेड़ी में एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक युवक की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने कर दी और वारदात को छिपाने के लिए शव को जला कर उसके अवशेष खेत में गाड़ दिए, जबकि कुछ हिस्से कुएं में फेंक दिए। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

10 अप्रैल से लापता था युवक, जांच में खुला राज
जानकारी के अनुसार, ग्राम दूधाखेड़ी निवासी 34 वर्षीय धनराज पुत्र बाबूनाथ 10 अप्रैल से लापता था। परिजनों ने तलाश के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मृतक के पुत्र नीतेश ने 12 अप्रैल को भानपुरा थाने में आवेदन दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को संदेह हुआ और कड़ाई से पूछताछ में पूरा मामला हत्या का निकला। पत्नी के प्रेमी ने कबूला जुर्म पुलिस ने 40 वर्षीय पंकज पुत्र रमेश चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

आरोपी ने बताया कि:
धनराज उसके यहां ट्रैक्टर चलाता था और खेत पर मजदूरी करता था,उसके धनराज की पत्नी से अवैध संबंध थे, 10 अप्रैल की रात वह अपने साथियों के साथ धनराज को घर से बुलाकर खेत पर ले गया वहां विवाद होने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी,

सबूत मिटाने के लिए रची खौफनाक साजिश
हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए:शव को खेत में ही जला दिया,जले हुए अवशेष जमीन में गाड़ दिए कुछ हिस्से पास के कुएं में फेंक दिए, पुलिस ने आरोपी के बताए अनुसार खेत और कुएं से शव के अवशेष बरामद किए हैं।
हत्या के बाद करता रहा गुमराह
घटना के बाद आरोपी पंकज चौधरी ने खुद को बचाने के लिए चालाकी दिखाई। वह मृतक की पत्नी के साथ थाने पहुंचा और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर परिजनों और पुलिस को गुमराह करता रहा। लेकिन पुलिस ने हर एंगल से जांच कर सच्चाई सामने ला दी।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग
जैसे ही घटना की जानकारी गांव में फैली, आक्रोश भड़क उठा। सोमवार सुबह से ही सैकड़ों ग्रामीणों और परिजनों ने गरोठ-भानपुरा मार्ग पर दूधाखेड़ी गेट के बाहर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने की मांग की मुख्य आरोपी पंकज चौधरी के मकान पर बुल्डोजर चलाया जाए, इस वारदात में शामिल अन्य लोगों के नाम सामने लाए जाएं, भानपुरा तहसीलदार विनोद कुमार शर्मा, थाना प्रभारी रमेशचंद्र दांगी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे।

पोस्टमार्टम व फोरेंसिक जांच जारी
पुलिस ने शव के अवशेष जब्त कर भानपुरा के शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी की भूमिका भी संदिग्ध
पुलिस के अनुसार: इस हत्या में अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका है, मृतक की पत्नी की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है
निष्कर्ष
यह वारदात न सिर्फ रिश्तों के टूटने की कहानी बयां करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि अवैध संबंध किस हद तक खतरनाक रूप ले सकते है,