BIG NEWS : नीमच पुलिस की बड़ी सफलता: 6 क्विंटल से ज्यादा डोडाचूरा बरामद,कंजार्डा चौकी की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित तस्कर दबोचा,पढ़े ये खबर

नीमच पुलिस की बड़ी सफलता: 6 क्विंटल से ज्यादा डोडाचूरा बरामद,कंजार्डा चौकी की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित तस्कर

BIG NEWS : नीमच पुलिस की बड़ी सफलता: 6 क्विंटल से ज्यादा डोडाचूरा बरामद,कंजार्डा चौकी की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित तस्कर दबोचा,पढ़े ये खबर

मनासा (नीमच)।
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान “त्रिनेत्र” के तहत नीमच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मनासा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 क्विंटल 1 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास के निर्देशन में की गई, जिन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों को नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एन.एस. सिसोदिया एवं एसडीओपी निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में यह सफलता मिली।

घटना का विवरण:
दिनांक 06 मई 2026 को पुलिस चौकी कंजार्डा द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर का संदिग्ध जॉन डियर ट्रैक्टर-ट्रॉली कंजार्डा की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें ट्रॉली के अंदर 30 प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ।

ट्रैक्टर चालक की पहचान सत्यनारायण धाकड़ पिता नानालाल धाकड़ निवासी कंजार्डा के रूप में हुई, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

जब्त सामग्री:
6 क्विंटल 1 किलोग्राम डोडाचूरा
ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुल अनुमानित कीमत: ₹22 लाख

आरोपी के खिलाफ थाना मनासा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही, डोडाचूरा के स्रोत और नेटवर्क की जानकारी के लिए आरोपी से पूछताछ जारी है।

सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी, चौकी प्रभारी कंजार्डा श्याम कुमावत, सहायक उप निरीक्षक पन्नालाल चौहान, आरक्षक मोहनप्रकाश, अजय प्रताप एवं ईश्वर सिंह चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।