BREAKING NEWS: चचौर में छात्राओं का उबाल,प्राचार्य का तबादले होने से समर्थन में उतरीं छात्राएं,स्कूल गेट पर जड़ा ताला,लगाए “वापस लाओ” के नारे,पढ़े खबर
रिपोर्ट - मनीष जोलानिया
मनासा।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चचौर के प्राचार्य राजेश दीक्षित का कुछ ग्रामीणों एवं विद्यालय स्टाफ की शिकायतों के बाद तबादला किए जाने का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। प्राचार्य के तबादले से आक्रोशित विद्यालय के छात्रों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध के दौरान छात्रों ने स्कूल स्टाफ एवं कुछ ग्रामीणों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हमारे प्राचार्य को वापस लाओ, वापस लाओ जैसे नारे लगाए। छात्रों का कहना था कि राजेश दीक्षित के कार्यकाल में विद्यालय में व्यापक विकास कार्य हुए और स्कूल की व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार आया।

जानकारी के अनुसार प्राचार्य राजेश दीक्षित ने अपने कार्यकाल में अनुशासन, शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यालय के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया। उनके द्वारा कराए गए सख्त सुधार और विकास कार्यों से विद्यालय का कुछ स्टाफ असहमत था, जिसके चलते कई बार उनके खिलाफ शिकायतें की गईं। कुछ ग्रामीणों द्वारा भी उनका विरोध किया गया।छात्रों का कहना है कि राजेश दीक्षित ने पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन किया और हमेशा विद्यार्थियों के हित में कार्य किया। इसी कारण उनके तबादले की खबर सामने आते ही छात्रों में भारी रोष फैल गया और उन्होंने स्कूल गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।फिलहाल पूरे मामले पर शिक्षा विभाग एवं प्रशासन की नजर बनी हुई है। स्थिति को शांत कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन छात्रों का कहना है कि जब तक उनके प्राचार्य को वापस नहीं लाया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
