NEWS :भक्ति में डूबा देवरी खवासा,दशा माता व्रत पर महिलाओं ने किए 16 श्रृंगार, पीपल की परिक्रमा कर मांगी परिवार की सुख-समृद्धि, पढ़े खबर
मनासा। नगर सहित देवरी खवासा में दशा माता व्रत का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव की महिलाओं ने 16 श्रृंगार कर सत्संग भवन में एकत्रित होकर विधि-विधान से दशा माता की पूजा-अर्चना की।

महिलाओं ने पूजन के बाद पीपल वृक्ष की परिक्रमा लगाई और दशा माता का व्रत रखते हुए अपने पति की लंबी उम्र तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन के दौरान हल्दी, कुमकुम, मेहंदी सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से देवी की आराधना की गई।

धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही और पूरे वातावरण में भक्ति का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दशा माता का पर्व मनाते हुए परिवार की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की
