Rotary International: सेवा और सोशल मीडिया का संगम,आशीष गर्ग बने प्रमोशन चेयर,दीपक एरन डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी,मिली अहम जिम्मेदारी, पढ़े खबर
नीमच। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3040 द्वारा आयोजित तीन दिवसीय असिस्टेंट गवर्नर एवं डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री लर्निंग सेमिनार का आयोजन अनुरागा हेरिटेज रिसोर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सेमिनार में रोटरी वर्ष 2026-27 के मंडल पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सेमिनार के दौरान मंडलाध्यक्ष 2026-27 रोटेरियन संस्कार कोठारी के मार्गदर्शन में सत्र 2026-27 के लिए रोटेरियन आशीष गर्ग (बामनबर्डी) को डिस्ट्रिक्ट सोशल मीडिया प्रमोशन चेयर नियुक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि आशीष गर्ग पूर्व में रोटरी क्लब ऑफ़ नीमच डायमंड के अध्यक्ष एवं मंडल में सहायक मंडलाध्यक्ष रह चुके हैं तथा वर्तमान में रीजनल कोऑर्डिनेटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

अपने सत्र में आशीष गर्ग ने असिस्टेंट गवर्नर एवं डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री के लिए सोशल मीडिया की भूमिका, उसके प्रभावी उपयोग, डिजिटल ब्रांडिंग तथा प्रमोशन की रणनीतियों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने रोटरी की सेवा गतिविधियों को डिजिटल माध्यम से व्यापक समाज तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया।
सेमिनार में विशेष रूप से PDG डॉ. दुष्यंत चौधरी (मंडल 3070), प्रज्ञा मेहता (मंडल 3056), DGE अरुण बगाड़िया (मंडल 3056), डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुशील मल्होत्रा, डिस्ट्रिक्ट लर्निंग फैसिलिटेटर PDG धीरेंद्र दत्ता, इवेंट चेयरमेन गुस्ताद अंकलेरिया तथा DGN मुकेश साहू सहित अन्य मंडल पदाधिकारियों ने अपने-अपने विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।
इसी अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ़ नीमच डायमंड के पूर्व अध्यक्ष दीपक एरन को सत्र 2026-27 के लिए डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नियुक्त किए जाने की औपचारिक घोषणा भी की गई। क्लब अध्यक्ष सौरभ शर्मा एवं सचिव आशीष सैनी सहित क्लब साथियों ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इन नियुक्तियों से मंडल की डिजिटल गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा रोटरी की सेवा योजनाएँ अधिक प्रभावी रूप से समाज तक पहुँच सकेंगी।