BIG NEWS : नशा माफियाओं के खिलाफ सुवासरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, लक्जरी कार से 145 किलो डोडाचूरा बरामद, राजेश नाम का तस्कर भी गिरफ्तार, अब गरोठ क्षेत्र के अनिल की तलाश, पढ़े खबर

नशा माफियाओं के खिलाफ सुवासरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

BIG NEWS : नशा माफियाओं के खिलाफ सुवासरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, लक्जरी कार से 145 किलो डोडाचूरा बरामद, राजेश नाम का तस्कर भी गिरफ्तार, अब गरोठ क्षेत्र के अनिल की तलाश, पढ़े खबर

मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ के भण्डारण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु अवैध मादक पदार्थ के धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक विनोद मीना के द्वारा समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियो को अपने अपने थाना क्षेत्र मे अधिक से अधिक कार्यवाही कर ऐसे अपराधियो के विरूद्ध वैधानिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये थे। निर्देशो का पालन करते हुए दिनांक 06.05.2026 को मूखबिर सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ सुश्री हेमलता कुरील एवं एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के नेतृत्व मे थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक राजेन्द्र सिंह बघेल के निर्देशन मे उनि भारत कटारा चौकी प्रभारी रूनिजा द्वारा गठित टीम की। 

फिर ग्राम सेमलीकाकड़ गरोठ उज्जैन फोर लाईन के पास स्थित विद्युत ग्रीड के सामने से आरोपी राजेश कुमार पिता हरिराम (26) निवासी हनुमान नगर भोजासर थाना भोजासर जिला फलौदी राजस्थान के कब्जे वाली टाटा हैरियर कार मे 09 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा कुल 145 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से मोके पर ही जप्त शुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ करते आरोपी राजेश द्वारा उक्त डोडाचुरा अपने साथी अनिल पिता रामकिशन उर्फ रामलाल निवासी बरखेड़ा गंगासा थाना गरोठ से लेकर आना बताया जो थाना वापसी पर आरोपीयो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 132/26 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-

राजेश कुमार पिता हरिराम उम्र 26 साल निवासी हनुमान नगर भोजासर थाना भोजासर जिला फलौदी राजस्थान

फरार आरोपी- 

अनिल पिता रामकिशन उर्फ रामलाल निवासी बरखेड़ा गंगासा थाना गरोठ

जप्त सामग्री का विवरण-

01. प्लास्टिक के 09 कट्टो मे भरा कुल 145 किलोग्राम डोडाचुरा किमती 2,90,000 रुपये ।

02. एक सफेद रंग की टाटा हैरियर कार क्रमांक एमपी20जल9604 किमती 25 लाख रुपये ।

सराहनीय कार्य-

उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक राजेन्द्र सिंह बघेल थाना प्रभारी सुवासरा उनि भारत कटारा चौकी प्रभारी रूनिजा व गठीत टीम का विशेष योगदान रहा।