BIG NEWS : मंदसौर में बदमाश के हौसले बुलंद, ऐसे चुरा ले गया तूफान, जब थाने पहुंची शिकायत, तो पुलिस हुई अलर्ट, यहां से बरामद किया वाहन, पर क्यों गिरफ्त में नहीं आया आरोपी, पढ़े खबर

मंदसौर में बदमाश के हौसले बुलंद

BIG NEWS : मंदसौर में बदमाश के हौसले बुलंद, ऐसे चुरा ले गया तूफान, जब थाने पहुंची शिकायत, तो पुलिस हुई अलर्ट, यहां से बरामद किया वाहन, पर क्यों गिरफ्त में नहीं आया आरोपी, पढ़े खबर

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं सीएसपी जितेन्द्रसिंह भास्कर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नई आबादी उनि कुलदीपसिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस थाना नईआबादी द्वारा सुनियोजित कार्रवाई करते हुए ग्राम सेजपुरिया से चोरी गई फोर्स कम्पनी की तुफान कार को जप्त किया गया। मंदसौर पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधियो के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

फरियादी लोकेश पिता पुनमचंद कुमावत निवासी सेजपुरिया के द्वारा थाना नईआबादी पर आकर प्रथम सुचना रिपोर्ट लेख करवाई गई की एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे पिताजी के नाम से पंजीकृत एक चार पहिया वाहन तुफान क्रमांक MP.14.TC.0166 को चुरा कर ले गया है। उक्त सुचना पर थाना नईआबादी पर अपराध क्रमांक 75/26 धारा 303 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया। पुलिस थाना नईआबादी की टीम का द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी गई चार पहिया वाहन तुफान जप्त करने मे सफलता प्राप्त की, प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। 

जप्त मश्रुका- एक फोर्स कम्पनी की तुफान क्रमांक MP.14.TC.0166 कीमती करीबन 70 हजार रुपये

पुलिस टीम- उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उनि कुलदीपसिंह राठौर थाना नईआबादी मदंसौर व उनकी पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।