NEWS : रामपुरा नगर परिषद में नवनियुक्त एल्डरमेन्स का सम्मान, अध्यक्ष ने की विकास में सहयोग की अपील, जाने समारोह में क्या कुछ रहा खास, पढ़े खबर

रामपुरा नगर परिषद में नवनियुक्त एल्डरमेन्स का सम्मान

NEWS : रामपुरा नगर परिषद में नवनियुक्त एल्डरमेन्स का सम्मान, अध्यक्ष ने की विकास में सहयोग की अपील, जाने समारोह में क्या कुछ रहा खास, पढ़े खबर

रिपॉर्ट- रुपेश सारू 

रामपुरा। क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू की अनुशंसा पर प्रदेश सरकार द्वारा नगर परिषद रामपुरा में 4 एल्डरमैनो जिसमें गोविंद सोनी, राजेश मादंलिया, शिवम पटीगर एवं श्रीमती केसरबाई पूनम चंद भोई को नियुक्त किया गया। जिसका आज सम्मान समारोह नगर परिषद अध्यक्षा सीमा जितेंद्र जागीदार एवं पाषर्दो की उपस्थिति में शाल, श्रीफल एवं फूल माला पहनाकर किया गया। 

इस अवसर पर नपाध्यक्ष सीमा जागीरदार ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनो से नगर विकास में सहयोग करने की अपील की। सम्मान समारोह में मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर सहित वरिष्ठ जन उपस्थित थे। अंत में आभार सीएमओ के एल सूर्यवंशी ने प्रकट किया।