NEWS: मनासा में टू व्हीलर मिस्त्रियों की ऐतिहासिक पहल,किया सामाजिक कल्याण समिति का गठन,सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन,हुई मरम्मत दरें तय,पढ़े खबर

NEWS: मनासा में टू व्हीलर मिस्त्रियों की ऐतिहासिक पहल,किया सामाजिक कल्याण समिति का गठन,सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन,हुई मरम्मत दरें तय,पढ़े खबर

मनासा। नगर के सभी दो पहिया मिस्त्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को रामपुरा रोड स्थित नाकोड़ा रेस्टोरेंट पर वरिष्ठ एवं पुराने मैकेनिकों की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती और आपसी समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से “मनासा टू व्हीलर मेकेनिक सामाजिक कल्याण समिति” के गठन का निर्णय लिया गया। इसके पश्चात निर्विरोध रूप से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

निर्वाचित पदाधिकारी

अध्यक्ष: महेंद्र ग्वाला

उपाध्यक्ष: मोहम्मद पठान

सचिव: विकास पाटीदार

सहसचिव: शरीफ पठान

कोषाध्यक्ष: संजय ग्रोवर

संगठन सचिव: सनथ उपाध्यक्ष

सह संगठन प्रतिनिधि: रतन वसीटा

नव-नियुक्त पदाधिकारियों का सभी सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया।

कार्य की दरें तय

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दो पहिया वाहनों की मरम्मत के लिए एक निर्धारित दर सूची तैयार की जाएगी, जिसे प्रत्येक मैकेनिक अपनी दुकान के बाहर प्रदर्शित करेगा। यह भी तय किया गया कि कोई भी मिस्त्री निर्धारित दर से कम या अधिक शुल्क नहीं लेगा, जिससे ग्राहकों में पारदर्शिता बनी रहे और अनावश्यक विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।

एकता और सहयोग पर जोर

बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने अपने-अपने विचार रखते हुए समिति को सशक्त बनाने और एक-दूसरे के सहयोग से संगठन को नई दिशा देने पर जोर दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ एवं पूर्व मिस्त्री गुड्डू ग्वाला पहलवान, कंवरलाल कछावा, देवानंद रैकवार, चंदू भाई, पप्पू भाई, प्रभात पाटीदार, बालमुकुंद सोनी सहित बड़ी संख्या में मनासा नगर के मैकेनिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्नेह भोज के साथ हुआ।