BIG NEWS: डोडाचूरा माफियाओं पर सीतामऊ पुलिस का एक्शन,7 क्विंटल 22 किलो नशे का जखीरा जब्त,बोलेरो-ट्रैक्टर समेत “राहुल कुमावत और राहुल पाटीदार चढ़े हत्थे,लाखों का खेल बेनकाब,पढ़े खबर

BIG NEWS: डोडाचूरा माफियाओं पर सीतामऊ पुलिस का एक्शन,7 क्विंटल 22 किलो नशे का जखीरा जब्त,बोलेरो-ट्रैक्टर समेत “राहुल कुमावत और राहुल पाटीदार चढ़े हत्थे,लाखों का खेल बेनकाब,पढ़े खबर

मन्दसौर | थाना सीतामऊ अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सीतामऊ पुलिस ने बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार पर करारा प्रहार किया है। पुलिस ने 7 क्विंटल 22 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ सुश्री हेमलता कुरील के नेतृत्व में तथा एसडीओपी सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति एवं थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश प्रजापति के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर दबिश दी।

कार्रवाई का पूरा घटनाक्रम:

दिनांक 18 मार्च 2026 को ग्राम मानपुरा आम रोड स्थित विश्वकर्मा कृषि यंत्र दुकान के सामने पुलिस ने घेराबंदी कर बिना नंबर की बोलेरो पिकअप वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में रखे 37 प्लास्टिक कट्टों से कुल 7 क्विंटल 22 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 10 लाख 83 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:

राहुल पिता लक्ष्मीनारायण कुमावत (25 वर्ष) निवासी हतुनिया थाना अफजलपुर, जिला मन्दसौर

राहुल पिता दिनदयाल पाटीदार (32 वर्ष) निवासी झावल थाना अफजलपुर, जिला मन्दसौर

फरार आरोपी:

सत्यनारायण पिता निर्भयराम पाटीदार निवासी कुंचडोद, जिला मन्दसौर

कन्हैयालाल पिता अशोक पाटीदार निवासी हतुनिया, जिला मन्दसौर

जब्त मशरूका:

7 क्विंटल 22 किलो डोडाचूरा (कीमत: ₹10,83,000)

बोलेरो पिकअप वाहन (₹3 लाख)

जॉनडियर ट्रैक्टर (₹5 लाख)

2 मोबाइल फोन (₹20,000)

सराहनीय कार्य:

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश प्रजापति सहित सीतामऊ पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी तत्परता से नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ।