BREAKING NEWS: नीमच कैंट पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, राजस्थान से आए 3 आरोपी गिरफ्तार; 33 किलो डोडाचूरा बरामद, पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज!, पढ़े खबर

BREAKING NEWS: नीमच कैंट पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, राजस्थान से आए 3 आरोपी गिरफ्तार; 33 किलो डोडाचूरा बरामद, पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज!, पढ़े खबर

नीमच। जिले में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत नीमच कैंट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 32.960 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 65 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज श्री निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक नीमच श्री राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जून 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नीमच कैंट थाने में पदस्थ उप निरीक्षक दीवान सिंह चौहान ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में दलीप सोनी (35 वर्ष), राजू (30 वर्ष) एवं गुरदीप (21 वर्ष) शामिल हैं, जो राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32.960 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। अब पुलिस उनसे मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और अन्य संभावित तस्करों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सौरभ शर्मा, उप निरीक्षक दीवान सिंह चौहान तथा नीमच कैंट थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है।