BIG NEWS : नई जिंदगी की शुरुआत से पहले ही बुझ गया सपना, नवविवाहिता नैना की संदिग्ध मौत,शादी के 10 दिन बाद मायके में मिली लटकी हुई, कारणों का नहीं हुआ खुलासा,सरवानिया महाराज पुलिस जुटी जाँच में,पढ़े ये खबर

नई जिंदगी की शुरुआत से पहले ही बुझ गया सपना, नवविवाहिता नैना की संदिग्ध मौत,शादी के 10 दिन बाद मायके में मिली लटकी हुई,

BIG NEWS : नई जिंदगी की शुरुआत से पहले ही बुझ गया सपना, नवविवाहिता नैना की संदिग्ध मौत,शादी के 10 दिन बाद मायके में मिली लटकी हुई, कारणों का नहीं हुआ खुलासा,सरवानिया महाराज पुलिस जुटी जाँच में,पढ़े ये खबर

नीमच जिले के सरवानिया महाराज चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोरवन में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 19 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मोरवन निवासी नैना बाई, पति शांतिलाल बागरी ने अपने मायके में यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि उनका विवाह 26 अप्रैल को जावद क्षेत्र के तुम्बा गांव में हुआ था। शादी के बाद वह फिलहाल अपने मायके में चाचा के साथ रह रही थीं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पोस्टमार्टम के लिए पहले जावद अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल भेजा गया।

फिलहाल इस घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।