मेहनत का महापरिणाम: नीमच के देवांश जायसवाल बने डॉक्टर, MBBS की डिग्री हासिल कर समाज-राष्ट्र का नाम किया रोशन, अब जनता की सेवा का बड़ा संकल्प, पढ़े खबर

मेहनत का महापरिणाम: नीमच के देवांश जायसवाल बने डॉक्टर, MBBS की डिग्री हासिल कर समाज-राष्ट्र का नाम किया रोशन, अब जनता की सेवा का बड़ा संकल्प, पढ़े खबर

नीमच। जयसवाल समाज के होनहार और मेधावी विद्यार्थी डॉ. देवांश जायसवाल ने महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूर्ण कर डिग्री हासिल कर ली है। इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे समाज में गर्व और खुशी का माहौल है।

कॉलेज के डीन व सीईओ डॉ. अरविंद घनघोरिया ने अपने उद्बोधन में सभी विद्यार्थियों को नई पारी की शुरुआत पर बधाई देते हुए मानव सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से सेवा भारती और आरोग्य भारती जैसे संगठनों से जुड़कर समाज सेवा करने का आह्वान किया।

डॉ. देवांश के पिता राजेश जायसवाल सेवा भारती के जिला सह सचिव एवं भारत विकास परिषद के संपर्क प्रमुख हैं, वहीं उनकी माता मीना जायसवाल भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष और आरोग्य भारती की जिला उपाध्यक्ष हैं। वे शांतिलाल जायसवाल (जायसवाल ऑटो पार्ट्स) और कैलाश बाई जायसवाल के सुपौत्र हैं।

उनकी बड़ी बहन डॉ. शेफाली जायसवाल एमबीबीएस एवं एमडी (सायकेट्री) होकर वर्तमान में अरविंदो मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डॉ. देवांश बचपन से ही प्रतिभाशाली रहे हैं और अब वे मेडिकल ऑफिसर के रूप में नीमच जिले में अपनी सेवाएं देने का लक्ष्य रखते हैं।

“राष्ट्रीय स्तर पर होगा सम्मान”

अखिल भारतीय जायसवाल सर्व वर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन सिंह जायसवाल ने देवांश की सफलता को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्कारवान और प्रतिभाशाली युवा ही देश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।

महासभा द्वारा आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रम में डॉ. देवांश जायसवाल को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।