NEWS: डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर नीमच में भव्य जिला स्तरीय समारोह, जनप्रतिनिधियों ने दिए प्रेरणादायक संदेश, विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों और हितलाभ वितरण से कार्यक्रम बना ऐतिहासिक,पढ़े खबर

NEWS: डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर नीमच में भव्य जिला स्तरीय समारोह, जनप्रतिनिधियों ने दिए प्रेरणादायक संदेश, विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों और हितलाभ वितरण से कार्यक्रम बना ऐतिहासिक,पढ़े खबर

नीमच। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर नीमच के टाउन हॉल में जिला स्तरीय भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में विधायक दिलीप सिंह परिहार और पूर्व कैबिनेट मंत्री व जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके सिद्धांतों पर प्रेरणादायक विचार रखे।

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के आदर्श आज भी समाज को समानता, शिक्षा और न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उनके जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्होंने उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया और उनके विचारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ वितरण किया गया तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों को शील्ड और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर बी एल कलेश, एसडीएम संजीव साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।