NEWS: रामपुरा के दो होनहार खिलाड़ियों ने रचा गौरव का नया अध्याय, हेमंत धनोतिया और डॉली सारु ने टेबल टेनिस में मारी राज्य स्तर पर जोरदार एंट्री, अब इंदौर में दिखाएंगे खेल का दम, पढ़े खबर

NEWS: रामपुरा के दो होनहार खिलाड़ियों ने रचा गौरव का नया अध्याय, हेमंत धनोतिया और डॉली सारु ने टेबल टेनिस में मारी राज्य स्तर पर जोरदार एंट्री, अब इंदौर में दिखाएंगे खेल का दम, पढ़े खबर

रिपोर्ट : रुपेश सारु 

रामपुरा। नगर की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मोहम्मदिया हायर सेकेंडरी स्कूल रामपुरा के प्रतिभाशाली विद्यार्थी हेमंत धनोतिया एवं कु. डॉली सारु का चयन राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी अब 21 से 25 सितंबर तक इंदौर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

दोनों खिलाड़ियों ने उज्जैन संभाग स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और बेहतर खेल के दम पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान सुनिश्चित किया। उनके चयन की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल बन गया।

हेमंत और डॉली की इस उपलब्धि पर नगरवासियों, क्षेत्रवासियों, परिजनों एवं विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी ने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रामपुरा और अपने विद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे।