BIG BREAKING: 2 जून से स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट! संविदा कर्मचारियों ने छेड़ा आर-पार का आंदोलन, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान, पढ़े खबर

BIG BREAKING: 2 जून से स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट! संविदा कर्मचारियों ने छेड़ा आर-पार का आंदोलन, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान, पढ़े खबर

नीमच/भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन तेज कर दिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

आंदोलन के तहत 25 से 27 मई तक कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद 28 और 29 मई को जिला कलेक्टर, सीएमएचओ एवं बीएमओ को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया गया। वहीं 30 मई से 1 जून तक सांसद, विधायक, मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर अपनी पीड़ा बताई गई।

अब आंदोलन के अगले चरण में 2 जून 2026 से जिले के समस्त संविदा कर्मचारी विभाग द्वारा सौंपे गए ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यों का पूर्ण बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारियों ने घोषणा की है कि 8 जून को प्रदेशभर के संविदा कर्मचारी भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।

संविदा कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में मुख्यमंत्री द्वारा 30 जनवरी 2026 को की गई नियमितीकरण की घोषणा को लागू करना, एनपीएस और स्वास्थ्य बीमा का लाभ देना, 10 प्रतिशत वार्षिक वेतनवृद्धि, महंगाई भत्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के वेतन में पीबीआई समायोजन, वेतन विसंगति का निराकरण, नियमित कर्मचारियों की तरह अवकाश तथा समान कार्य के बदले समान वेतन एवं सुविधाएं शामिल हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल के कारण स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं पर व्यापक असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।