BIG NEWS: नीमच-रतलाम-मंदसौर में नशा तस्करी पर वार, CBN की ताबड़तोड़ कार्रवाई,अलग-अलग जगहों से अफीम और 52 किलो डोडा चूरा जब्त, चार गिरफ्तार; जांच जारी, पढ़े खबर 

BIG NEWS: नीमच-रतलाम-मंदसौर में नशा तस्करी पर वार, CBN की ताबड़तोड़ कार्रवाई,अलग-अलग जगहों से अफीम और 52 किलो डोडा चूरा जब्त, चार गिरफ्तार; जांच जारी, पढ़े खबर 

नीमच/रतलाम/मंदसौर। नशा तस्करी के खिलाफ केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की एमपी यूनिट लगातार एक्शन मोड में है। टीम ने तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए हैं। साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

हाईवे पर बाइक सवार से अफीम बरामद

CBN की P&I सेल जावरा को 22 मार्च को विशेष सूचना मिली। इसके आधार पर टीम ने जावरा-उज्जैन हाईवे पर उज्जैन बायपास के पास एक होंडा CD110 डीलक्स बाइक को रोका। तलाशी में लाल-ग्रे प्लास्टिक बोतल में छिपाकर रखी गई 0.865 किलो अफीम बरामद हुई। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन समेत माल जब्त किया गया।

कार की सीट के नीचे छिपाकर रखी थी अफीम

इसी दिन एक अन्य कार्रवाई में जावरा P&I सेल और मंदसौर द्वितीय खंड की संयुक्त टीम ने ग्राम डिगांव माली में दबिश दी। यहां डिगांव माली-गुर्जर बर्डिया रोड पर एक टाटा टियागो कार को रोका गया। तलाशी के दौरान सह-चालक सीट के नीचे रखे बैग से 1.827 किलो अफीम बरामद हुई। इस मामले में भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

ट्रेन में 52 किलो डोडा चूरा, दो तस्कर गिरफ्तार

एक दिन पहले 21 मार्च को CBN नीमच टीम को बड़ी सफलता मिली। मंदसौर-कोटा इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर कर रहे दो संदिग्धों को नीमच-निम्बाहेड़ा रेलवे स्टेशन के बीच रोका गया। तलाशी के दौरान अलग-अलग कोच में रखे बैगों से 52.724 किलो डोडा चूरा (पॉपी स्ट्रॉ) बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

NDPS एक्ट में केस दर्ज, जांच जारी

तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम 1985 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। CBN अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।